अगर आपके नाखूनों का बदल रहा है रंग तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों के हो सकते हैंशिकार

Nakhun ka rang
Nakhun ka rang

कई बार हम अपने शरीर में आ रहे बदलावों पर गौर नहीं करते हैं। छोटे-छोटे बदलाव हमारे शरीर पर बेहद असर डालते हैं। ऐसे में जब हमारे नाखूनों का रंग बदलने लगता है तो हम इस बात को नजर अदांज कर देते है। नाखून हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। जब हमारे नाखून लाल और चमकदार होते है तब हमारा स्वास्थ्य ठीक होता हैं।


लेकिन जब हमारे नाखूनों का रंग बदलने लगता है तब यह संकेत है कि हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। क्या आपको पता है कि नाखूनों का रंग और आकार बदलने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि नाखूनों का रंग और आकार बदलने से हमारे शरीर में कौन-कौन सी समस्या आ सकती है।




कई बार हमारे नाखूनों का रंग पीला हो जाता है। नाखून का रंग पीले होने का मतलब है कि आपके शरीर में खून की कमी है। नाखूनों का रंग पीला होने की वजह से लीवर में खराबी आ सकती है और कुपोषण भी हो सकता है।

थॉयराइड और डायबिटीज भी बढ़ने के कारण भी आपके नाखून पीले रंग के होने लगते हैं। अगर आपके नाखूनों का रंग दिन प्रतिदिन गाढ़ा होने लगता है तो ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।




कई बार हमारे नाखून सफेद रंग के होने लगते हैं। अगर आपके नाखूनों का रंग भी सफेद हो रहा है तो सावधान हो जाएं। नाखून का रंग सफेद होने की वजह से आपको लीवर से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई बार हमारे नाखूनों में सूजन आने लगती हैं। इस सूजन की वजह से आपको लीवर से जुड़ी समस्या हो सकती है।




नाखूनों में नीलापन होने का मतलब है कि आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी है। जब आपके शरीर को प्राप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती है तो आपके नाखून नीले पड़ने लगते हैं। नाखून नीले पड़ने से आपको फेफड़े और दिल की बिमारी से जूझना पड़ सकता है।




ध्यान से देखने पर हमें यह पता चलता है कि हमारे नाखून साइड से काले पड़ रहे हैं। कई बार हमारे नाखूनों की परत निकलने लगती है। जिसके कारण हमें थॉयराइड और फंगल इंफेक्शन हो सकता है।




अगर आपके शरीर में कोई भी समस्या हैं तो इसका सीधा असर आपके नाखूनों पर पड़ता है। जब आपके शरीर को प्राप्त मात्रा में पोषण नहीं मिलता है, ऐसी स्थिति में आपके नाखून खुरदरे, कमजोर और बदरंग होने लगते हैं।

शरीर में कैल्शियम की कमी के चलते हमारे नाखून पतले और जल्दी टूटने लगते हैं। अगर आपकी सेहत ज्यादा खराब हो जाती है तब ऐसी स्थिति में आपके नाखूनों का आकार बदलने लगता है।






कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा