इन घरेलू उपायों से 2 हफ्ते में कम करें वजन

Weight loss tips in hindi
Weight loss tips in hindi

हम सभी अक्सर अपने बढ़ते वज़न को लेकर परेशान रहते हैं। बढ़ते वज़न को कम करने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं। कभी एक्सरसाइज तो कभी डायटिंग शुरु कर देते हैं।

  Reduce weight in 2 weeks with these home remedies

लेकिन क्या आपने कभी अपने बढ़ते वज़न को कम करने के लिए कोई घरेलू उपाय अपनाए हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे की इन घरेलू उपायों को करने से आपका वज़न 2 हफ्ते में कम होने लगेगा।




सेब का सिरका सेब के सिरके के अनगिनत फायदे हैं। सेब का सिरका हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए बाज़ार में इसकी मांग बेहद ज्यादा है। सेब के सिरके का सेवन करने से शरीर का वजन कम होता है।

आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका डालकर पीये। बाज़ार में शहद वाला सेब का सिरका, अदरक और नींबू के स्वाद के साथ सेब का सिरका भी मिलता है।




नींबू का रस और शहद


अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपके लिए नींबू का रस और शहद बहुत फायदेमंद होगा। नींबू में सिट्रीक एसिड होता है जो हमारे शरीर की वसा को कम करता है। वहीं शहद भी शरीर के वसा को कम करने में मदद करता है। आप इसका सेवन दिन में करीब 3-4 बार कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।




काली मिर्च

खाने में काली मिर्च डालने से जैसे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वैसे ही काली मिर्च का सेवन करने से वजन भी कम होता है। काली मिर्च में पाइपरिन होता है जो वसा को कम करने में मदद करता है। इसलिए अपने खाने में काली मिर्च का सेवन जरुर करें।




ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने से कई फायदे मिलते हैं। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल वजन को कम करने के लिए करते हैं। ग्रीन टी में कोई वसा, कार्बोहाइड्रेट या प्रोटीन नहीं होता है, और अनचाहे चाय में कोई कैलोरी नहीं होती है। इसलिए अगर आपको भी वज़न कम करना है तो ग्रीन टी पीएं। ध्यान रहें ग्रीन टी के अत्यधिक सेवन से पेट सबंधित बिमारी हो सकती हैं।




एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस के भी अनेक फायदे हैं। एलोवेरा के जूस के सेवन से मेटाबॉलक गतिविधी बेहतर होती है। यह वज़न घटाने में भी मदद करता है। एलोवेरा जूस बाज़ार में आसानी से उपल्बध है। चाहे तो आप एलोवेरा का जूस घर में भी बना सकते हैं। एलोवेरा जूस के रोज़ाना सेवन करने से आपका वज़न आसानी से कम हो सकता है।




कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा