सुबह उठते ही इस्तेमाल करते हैं मोबाइल तो सावधान, घातक हो सकते हैं परिणाम

Mobile uses tips
Mobile uses tips

आजकल के समय में मोबाइल हर किसी के जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका हैं। हम हर वक्त फोन का इस्तेमाल करते हैं।फोन से इतना जुड़ गए हैं कि रात को सोने से पहले और सुबह उठते ही हमें सिर्फ अपना फोन ही नजर आता है।

हम सभी सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए।

हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में करीब 2000 लोगों पर एक सर्वे कराया गया। इस सर्वे में पाया गया कि जो लोग सुबह उठकर फोन का इस्तेमाल करते हैं उनके दिन की शुरुआत स्ट्रेस से होती है। जिसके कारण उन्हें अपने कार्य करने में कई दिक्कतें आती हैं।


विशेषज्ञों की मानें तो , सुबह उठते ही जब हम मोबाइल में नोटिफिकेशन देखते हैं, हमारा दिमाग सिर्फ उसी विषय के बारे में सोचने लगता है। जिसके कारण हमारा दिमाग किसी दूसरे काम में नहीं लगता है। ऐसा करने से हमारे कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है।


सुबह उठते ही जब हम किसी चीज के बारे में सोचने लगते हैं। लगातार उस विषय के बारे में सोचने से हमें तनाव और ऐंग्जाइटी होने लगती है। ऐसा कहा जाता हैं कि सुबह के वक्त कई लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ होता है।

ऐसे में ज्यादा तनाव लेने से ब्लड प्रेशर लेवल और बढ़ सकता है। इसके कारण आपको कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।


सुबह उठते ही जब हम अपनी मेल या नोटिफिकेशन चेक कर रहे होते हैं। तब हम बीते दिनों की बातों को पढ़ रहे होते है। जिसके कारण हम अपने वर्तमान को भूलकर अतीत में जीने लगते हैं।

इसकी वजह से आप अपना मन और दिमाग को वर्तमान में नहीं लगा पाते हैं। जिसके कारण आपके दिन की शुरुआत अच्छे ढ़ंग से नहीं होती है।




एक्सपर्टस के अनुसार सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप सुबह उठने के बाद मेडिटेशन और योगा भी कर सकते हैं। मेडिटेशन और योगा करने से आपका मन और दिमाग को शांति की प्राप्ति होगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा